बागजाता खदान
बागजाता खदान, जादुगुड़ा से लगभग 25 किलोमीटर पूर्व में एक अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में स्थित है। खदान के उद्घाटन के दौरान यूसीआईल द्वारा शंख नाला नदी पर एक बारहमासी सड़क और पुल के निर्माण से आसपास के इलाकों के विकास में जबरदस्त प्रभाव पड़ा। यह खदान 2008 में चालू हुई थी। खदान में मुख्य प्रवेश 7 डिग्री ढलान से होता है। अयस्क उत्खनन और गहरे स्तरों से लोगों और सामग्रियों के परिवहन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 375 मीटर की गहराई तक एक ऊर्ध्वाधर शाफ्ट खोदा गया है। खदान में आधुनिक ट्रैकलेस खनन प्रणाली का उपयोग किया जाता है। खनन की मुख्य विधि क्षैतिज कट-एंड-फिल (पोस्ट और पिलर के साथ) है। बागजाता खदान का अयस्क प्रसंस्करण के लिए सड़क मार्ग से जादुगुड़ा भेजा जाता है।